जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ द्वारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 06.02.26 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सर्किट हाउस के पास सट्टा खिलवा रहा है
सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को सर्किट हाउस तरफ रवाना किया गया तो एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राधेश्याम ओझा पुत्र रामभरोसे ओझा उम्र 27 साल नि० मनियर का होना बताया आरोपी की तलाश ली गयी तो उसके कब्जे से दो सट्टा अंक पर्ची, एक पेन व 210 रु. नगद जप्त हुये आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया बाद आरोपी विरुध्द अप.क्र. 89/26 धारा 4 सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, प्र.आर. 54 योगेश राठौड, आर0 182 दिनेश कुमार की विशेष भूमिका रही।