जानकारी के अनुसार, तुलसीनगर निवासी बृजमोहन राठौड़ के पड़ोस में रहने वाले निशांत राठौड़ नामक युवक से कुछ अज्ञात लड़कों का विवाद चल रहा था। पीड़ित की पत्नी सुहानी राठौड़ ने बताया कि आरोपी युवक दिन और शाम के समय भी निशांत को मारने आए थे। रात करीब 11:30 बजे जब बृजमोहन अपने घर की दहलीज पर थे, तब उन्होंने वहाँ मौजूद 5-6 लड़कों से केवल इतना पूछा कि "भैया, क्या बात हो गई?"
बृजमोहन के अनुसार, पूछताछ करने पर आरोपियों ने पहले उन्हें वहां से जाने को कहा। जैसे ही वे अपने घर के अंदर जाने लगे, आरोपियों ने पीछे से गलेबान पकड़कर उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी, डंडों और सरियों का इस्तेमाल किया, जिससे बृजमोहन के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें और फ्रैक्चर आए हैं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत देहात थाने में की थी, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोपियों की पहचान कृष्णा गोयल के रूप में हुई है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस की सुस्ती के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
आज एसपी ऑफिस पहुँचे बृजमोहन और उनकी पत्नी ने शिकायती आवेदन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे उन लड़कों को पहले से नहीं जानते थे और केवल इंसानियत के नाते बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे थे।