दो साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार:थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गुर्जर की टीम को बड़ी सफलता

Nikk Pandit
0

बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिरसौद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शम्भू उर्फ शिम्भू रावत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शम्भू उर्फ शिम्भू रावत (40 वर्ष), पुत्र उत्तम रावत, निवासी ग्राम झूड, थाना सिरसौद के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 237/19 एवं 194/20 में स्थायी वारंट जारी थे। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना और रणनीति के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक सत्यवीर सिंह जादौन, प्रधान आरक्षक बलवंत पाल, आरक्षक शत्रुघ्न यादव, आरक्षक प्रांशू जादौन एवं आरक्षक चालक रमेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)