थाना करैरा पुलिस द्वारा अबैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ आरोपी नरेन्द्र प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा अबैध शराब के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करेरा श्री आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के क्रम में दिनांक 21.01.2026 को थाना थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना कि एक ब्यक्ति जुझाई रोड हाईवे पुल के नीचे दो नीले रंग की प्लास्टिक की केनों को शराब से भरे रखे हुए किसी बाहन इंतजार मे खडा है।

तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान जुझाई रोड हाईवे पुल के नीचे पहुंचे तो एक व्यक्ति दो नीले रंग की कैनों को रखे हुआ दिखा जो पुलिस को पास आते देखकर भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से पकडा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नरेन्द्र प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति उम्र 34 बर्ष निवासी सिल्लारपुर हाल महुअर पुल के पास थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया तब आरोपी के कब्जे से दो नीले रंग की प्लास्टिक की कट्टी जिसमे करीब 30-30 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जिसकी कीमत 12 हजार रुपये को विधिवत जप्त किया आरोपी नरेन्द्र प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति उम्र 34 बर्ष निवासी सिल्लारपुर हाल महुअर पुल के पास थाना करैरा जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 48/26 धारा 34 (2) आबकरी एक्ट का पंजीबध्द किया गया।

सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, प्रआर डैनी कुमार, प्र. आर प्रतिपाल सिंह, आर मनोज कुमार, आर मत्स्यैन्द्र गुर्जर, आर राधे जादौन, आर हरेन्द्र गुर्जर आर. सुरेन्द्र कुमार थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)