सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा अवैध शराब ,अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में दिनांक 21.01.2026 को शांम को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि ठाकुर बाबा मन्दिर के पास धौरिया रोड बैराड एवं ठाकुर बाबा मन्दिर के पास बैराड दो अलग अलग जगहो पर ताश पतों से रुपये पैसों का दाव लाकर जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों के कब्जे से 15300 रुपये नगद एवं दो ताश की गड्डी जप्त की गई एवं आरोपीगण
01 सतेन्द्र पुत्र अमृतलाल बाथम उम्र 34 साल निवासी बैराड गाँव,
02 आजाद पुत्र नबी खॉन उम्र 50 साल निवासी कालामढ वार्ड क्रं. 12 बैराड,
03 द्वारिका पुत्र कोमलिया बाथम उम्र 38 साल निवासी कालामढ बैराड,
04 करीब पुत्र हबीब खा उम्र 35 साल निवासी कालामढ बैराड के कब्जे से 12300 रुपये नगद एवं एक ताश की गड्डी एवं आरोपीगण 01 बबलू पुत्र मिश्री राठौर उम्र 36 साल निवासी गोंदरी 02 अंकेश पुत्र गोपेश राठौर उम्र 26 साल निवासी बैराड के सामने फड से 3000 रुपये मय एक ताश की गड्डी जप्त की गई एवं वापसी पर प्रथक प्रथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।
सराहनीय कार्यवाही :- निरी सुरेश शर्मा, उनि धर्मेन्द्र शिवहरे, सउनि सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर. 947 इकबाल अहमद, आर. 875 ज्ञानसिंह रावत, आर. 658 अजय नीखरा, आर. 660 लोकेन्द्र सेंगर, आर. चा. 72 मनीष परिहार की विशेष भूमिका रही ।