असेम्बली ऑफ एम.पी. जर्नलिस्ट्स की जिला कार्यकारिणी घोषित, समाजसेवियों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर असेम्बली ऑफ एम.पी. जर्नलिस्ट्स की जिला कार्यकारिणी की घोषणा एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर 17 जून को शंकर कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी भरत अग्रवाल को सर्वाइकल एवं साइटिका पीड़ितों का निःशुल्क उपचार कर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं शिल्पी शर्मा को राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने तथा मुस्कान शेख को बैटल ग्राउंड सीजन-2 में रनरअप बनने पर स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह रघुवंशी (जीतू), जिला प्रभारी अजय शर्मा, जिला संरक्षक बृज दुबे, जिला उपाध्यक्ष शुभ्रा शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सेन, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद श्रीवास्तव, दारा खान, विकास दंडोतिया, अनुराग कटारे, सोहिल खान, चांद खान, टिंकल झा, ऋषि सेन एवं उमाशंकर गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

जिला कार्यकारिणी की घोषणा

बैठक के दौरान नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें जितेन्द्र रघुवंशी (जीतू) को जिला अध्यक्ष, बृज दुबे एवं जय नारायण शर्मा को जिला संरक्षक, अजय शर्मा को जिला प्रभारी, शुभ्रा शर्मा, दीपक वत्स एवं गौरव तोमर को जिला उपाध्यक्ष, अनंत सिंह जाट को जिला सचिव, धर्मेन्द्र सेन को जिला मीडिया प्रभारी तथा प्रमोद श्रीवास्तव को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। संगठन ने बताया कि शेष पदों पर नियुक्तियां शीघ्र की जाएंगी।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)