सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के नरवर से 8 किलोमीटर दूर मगरोनी गांव में गुरुवार को एक मुर्गी फॉर्म में अजगर आ गया। गगन खटीक के फॉर्म में 8 फीट लंबे अजगर ने दो मुर्गों को जिंदा निगल लिया और तीन अन्य मुर्गों को मार डाला।
सर्प मित्र सलमान पठान ने किया रेस्क्यू
जैसे ही गगन खटीक को इसकी खबर लगी, उन्होंने तुरंत नरवर के मशहूर सर्प मित्र सलमान पठान को बुलाया। सलमान मौके पर पहुंचे और सावधानी से अजगर को पकड़ लिया। उन्होंने अजगर के पेट से दोनों मुर्गे भी सुरक्षित बाहर निकाल लिए।
सलमान पठान ने बताया कि यह अजगर इतना ताकतवर था कि यह कुत्ते, बकरे या गाय के बछड़े को भी निगल सकता था। रेस्क्यू के बाद अजगर को बोरी में डालकर जंगल में छोड़ने के लिए मणिखेड़ा ले जाया गया।
सलमान पठान कर चुके 17 हजार से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू
सलमान पठान हर दिन कई सांपों को बचाते हैं। अब तक उन्होंने 17,647 सांप, 449 अजगर और 43 मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा है। इतना ही नहीं, सांप काटने पर वे कई बार लोगों के शरीर से जहर निकालकर उनकी जान भी बचा चुके हैं। उन्होंने अब तक 39 लोगों की जान बचाई है।
उनकी यह सेवा वन्य जीवों की रक्षा और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए गांव के लोगों के लिए एक मिसाल बन गई है। ग्रामीण इलाकों में फैले डर और गलत धारणाओं को दूर करने में उनका काम सराहनीय है।