शटर काटकर अंदर घुसे चोर, शिवपुरी में होटल से गैस सिलेंडर चोरी: फिजिकल थाना से 250 मीटर दूर की घटना

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक होटल से चोरी की वारदात हुई। फिजिकल रोड पर स्थित दौलत सिंह के होटल से अज्ञात चोर गैस सिलेंडर ले गए। यह वारदात फिजिकल थाना परिसर से मात्र 250 मीटर की दूरी पर हुई, फिर भी चोर आसानी से फरार हो गए।

चोरी की जानकारी बुधवार सुबह दुकान खोलने पर हुई। चोर एक भरा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर ले गए। होटल संचालक सीताराम यादव ने बताया कि सुबह पहुंचा तो दुकान के पिछले हिस्से का शटर कटा हुआ था। चोर उसी शटर से दुकान के अंदर घुसा होगा।

सीताराम यादव ने इसकी लिखित शिकायत फिजिकल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)