प्रेमी जोड़े ने आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी, वीडियो जारी कर परिजनों पर लगाए जान से मारने की धमकी के आरोप

Shivpuri First
0


सागर शर्मा, शिवपुरी ।। शहर के देहात थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद प्रेमिका ने एक वीडियो जारी कर अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौशाला में रहने वाले अर्जुन तोमर पुत्र पूरन सिंह तोमर उम्र 24 वर्ष और खुशी चंदेल पुत्री लालाराम चंदेल उम्र 21 वर्ष ने बीते 15 जून 2025 को आर्य समाज मंदिर में वैदिक रीति से विवाह किया। दोनों ने घर से भागकर शादी की थी और इसके बाद 24 जून को शिवपुरी आकर देहात थाना पुलिस के समक्ष अपने बयान भी दर्ज करा दिए थे।


खुशी चंदेल द्वारा जारी किए गए वीडियो में उसने बताया कि उसके परिजन न केवल शादी से नाराज हैं बल्कि उसके पति अर्जुन तोमर और उसके ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।


खुशी ने वीडियो में कहा कि यदि उसके पति या ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके जिम्मेदार उसके खुद के परिजन होंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)