शिवपुरी से रतनगढ़ रवानाः 48 घंटे में 181 किमी बिना रुके पैदल चलेंगे श्रद्धालु,51 मीटर लंबी चुनरी लेकर यात्रा,

Nikk Pandit
0
""""""""""श्रद्धालुओं का उत्साह, आस्था और अनुशासन इस यात्रा की विशेष पहचान है।""""""""""'

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम घिलोंदरा से सोमवार को 51 मीटर लंबी चुनरी लेकर रतनगढ़ वाली माता के दरबार के लिए विशाल चुनरी यात्रा शुरू हुई। बिजासन माता मंदिर से निकली यह यात्रा करीब 181 किलोमीटर लंबी है। यह यात्रा 48 घंटे में लगातार पैदल चलकर रतनगढ़ माता मंदिर तक पहुंचेगी।

इस चुनरी यात्रा की खास बात यह है कि यह बीच रास्ते में कहीं नहीं रुकती। करीब 250 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हैं। इनमें महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हैं। सभी पूरी निष्ठा के साथ माता रतनगढ़ के चरणों में 51 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाने निकले हैं।

भोजन व्यवस्था भी इस यात्रा का एक अनोखा हिस्सा है। कुछ श्रद्धालु ट्रैक्टर पर आगे निकल जाते हैं। वे रास्ते में भोजन तैयार करते हैं। जैसे ही पैदल चल रहे भक्त उस स्थान तक पहुंचते हैं, भोजन करते हैं। फिर वहीं से ट्रैक्टर पर सवार होकर आगे बढ़ जाते हैं। बाद में वे फिर पैदल यात्रा में शामिल हो जाते हैं। इस तरह से यात्रा बिना रुके सतत रूप से आगे बढ़ती रहती है।

यह धार्मिक यात्रा मायापुर, पिछोर, दिनारा और दतिया होते हुए रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचेगी। श्रद्धालुओं का उत्साह, आस्था और अनुशासन इस यात्रा की विशेष पहचान है। भक्तों का मानना है कि रतनगढ़ वाली माता के दरबार में यह चुनरी चढ़ाकर वे परिवार, गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। साथ ही वे क्षेत्र में शांति-समृद्धि की भी प्रार्थना करेंगे।


"यात्रा में इनमें महिलाएं, पुरुष और युवा भी शामिल हैं।"
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)