29 जुलाई को सिंध नदी में आई बाढ़ से कोलारस क्षेत्र के कई गांवों में भारी नुकसान हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा में अनेक ग्रामीणों के घर और सामान पूरी तरह से नष्ट हो गए थे। प्रशासन ने राहत मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कोलारस गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 7 लाख रुपए एकत्र किए। यह राशि शनिवार को भडौता, साखनोर, टामकी और आबादी गांव के जरूरतमंद परिवारों को वितरित की गई। सिख समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि वे आगे भी पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेंगे।
बाढ़ प्रभावित कई परिवार अभी भी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। समाज की यह पहल उनके लिए राहत बनकर सामने आई है।