अनेक मनमोहक झाँकियाँ भी दर्शकों को दिखाई जाती हैं।रामलीला समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनू राजा चौहान ने बताया कि युवा पीढ़ी में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं और पुरानी कमियों को दूर किया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग रामलीला में आकर धार्मिक लाभ प्राप्त करें और यह प्राचीन परंपरा निरंतर चलती रहे।
खनियाधाना में 100 साल पुरानी रामलीला परंपरा बरकरार
सितंबर 29, 2025
0
अतुल जैन खनियांधाना:खबर शिवपुरी जिले के खनियाधाना में करीब 100 वर्षों से चली आ रही रामलीला की गौरवशाली परंपरा आज के आधुनिक युग में भी कायम है। टेकरी मंदिर प्रांगण में बजरंग रामलीला समिति द्वारा आयोजित इस मंचन में खनियाधाना और आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय कलाकार भगवान के विभिन्न स्वरूपों को जीवंत करते हैं।खास बात यह है कि रात्रि जागरण कर युवा, महिलाएं, वृद्ध और बच्चे सभी इस रामलीला का धार्मिक लाभ ले रहे हैं। रामलीला में प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाता है, जिनमें गुरु वशिष्ठ, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, हनुमान-सुग्रीव मित्रता, लंका युद्ध, रावण वध और राम का राज्याभिषेक शामिल हैं।
Tags