गाली गलौज से रोका तो हमला किया
पीड़ित परिवार की मुखिया रुक्मणी शर्मा के मुताबिक, जब उनके दामाद ने युवकों को गाली-गलौज से रोका तो वे भड़क गए। युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने घर पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में घर का कूलर टूट गया और दरवाजे को भी नुकसान पहुंचा।
परिवार ने बड़ी मुश्किल से खुद को घर के अंदर बंद कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद दोनों पक्ष फिजिकल थाने पहुंच गए। थाने में करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच बहस चली। थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।