पॉलिटेक्निक छात्र-छात्राओं को भ्रमण में मिली व्यावसायिक शिक्षा की जानकारी

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी बदरवास विकासखंड के शासकीय उमावि इंदार के छात्र-छात्राओं को शनिवार को औद्योगिक भ्रमण पर ले जाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव और रमसा के डायरेक्टर राजा बाबू आर्य के निर्देश पर आयोजित इस भ्रमण में 57 छात्र-छात्राएं शिक्षकों के साथ बस द्वारा शिवपुरी स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे। इस अवसर पर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, उनके महत्व और डिप्लोमा पूर्ण होने के बाद उपलब्ध रोजगार अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने छात्रों को बताया कि पॉलिटेक्निक शिक्षा न केवल तकनीकी दक्षता विकसित करती है, बल्कि रोजगार के नए द्वार भी खोलती है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज में स्थापित विभिन्न ट्रेडों जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस से संबंधित प्रयोगशालाओं एवं कार्यशालाओं का अवलोकन कराया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उपकरणों और मशीनों को देखकर तकनीकी शिक्षा की उपयोगिता को निकट से समझा।

वरिष्ठ शिक्षक भूपेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। भ्रमण में वरिष्ठ शिक्षक दुर्गेश जाटव, भूपेंद्र रघुवंशी, संतोषी शर्मा, व्यावसायिक शिक्षण अनस खान व फिरोज अली भी मौजूद रहे। शिक्षकों की देखरेख में सकुशल वापस घर भेजा गया। इस औद्योगिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को न केवल ज्ञानवर्धन का अवसर दिया, बल्कि भविष्य की शिक्षा और करियर के प्रति उनकी सोच को भी प्रेरित किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)