सूचना मिलते ही डायल 112 से पायलट मदन मोहन शर्मा और आरक्षक रामनिवास सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वन विभाग को भी सूचित किया। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिरन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।