सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिला अस्पताल के बाहर एक महिला की डिलीवरी हो गई। आसपास की महिलाओं ने कंबल की ओट बनाकर उसकी बाहर की डिलीवरी कराई। महिला की डिलीवरी हो के दौरान भी अस्पताल स्टाफ से कोई भी बाहर नहीं आया। डिलीवरी के करीब 20 मिनट बाद स्टाफ पहुंचा और जच्चा-बच्चा को वार्ड में भर्ती कराया। मामला रविवार का है।
दरअसल भौंती थाना क्षेत्र के दुल्हई गांव की चायना आदिवासी प्रसूता को पहले अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जैसे ही परिजन प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, प्रसव पीड़ा बढ़ गई और उसने गेट पर ही नवजात को जन्म दे दिया।
महिलाओं ने कंबल की ओट में प्रसूता को छुपाया।
महिलाओं ने चादर की ओट में डिलीवरी कराई
मौके पर मौजूद महिलाएं चादर लगाकर डिलीवरी में सहयोग करती रहीं, जबकि पुरुष अस्पताल के अंदर मदद मांगने दौड़े। लेकिन करीब 20 मिनट बाद ही स्टाफ पहुंचा और जच्चा-बच्चा को वार्ड में भर्ती कराया गया था
चंदावनी के जीतपाल ने बताया कि प्रसव के समय वह गायनिक वार्ड मदद लेने गए, लेकिन गार्ड ने टोकन दिखाने की मांग कर दी। बाद में काफी मशक्कत के बाद स्टाफ पहुंचा। हालांकि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव ने कहा कि
" नवजात का जन्म एम्बुलेंस में ही हो गया था और तुरंत जच्चा-बच्चा को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। फिलहाल दोनों स्वस्थ्य हैं। "