जानकारी के अनुसार, नौशाद खान पिता मकसूद खान को शुक्रवार को परिवार सहित ग्वालियर जाना था। इसके लिए वे सुबह कपड़े प्रेस कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। अचानक हुई इस घटना ने परिवार और पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।
फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि मृत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और मामले की जांच की जा रही है।