सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में दिनांक 15.10.25 को सूचना मिली की मटका पार्क के बीच चबूतरे पर कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है फोर्स को सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना किया !
जो मटका पार्क के बीच चबूतरे पर कुछ व्यक्ति जुआ खेलते हुये पाये गये जिन्हे फोर्स व्दारा घेराबंदी कर आरोपीगण धर्मेन्द्र पुत्र पूरन सिहं यादव उम्र 41 साल निवासी 40 नम्बर कोठी पुरानी शिवपुरी, कमलकिशोर पुत्र तुलसीराम ओझा उम्र 50 साल निवासी गुना वायपास चौराहा शिवपुरी, दिनेश पुत्र रमेश प्रजापति उम्र 30 साल निवासी कमलागंज प्रजापति महोल्ला शिवपुरी जावेद पुत्र फिरोज खाँन उम्र 30 साल निवासी काली माता मंदिर के पास शिवपुरी, धर्मेन्द्र पुत्र रमेशचन्द्र ओझा उम्र 38 साल निवासी निवासी शक्कर मिल के पास लुधावली, मुरारी पुत्र नत्थू प्रजापति उम्र 48 साल निवासी कमलागंज शिवपुरी, भरत पुत्र मोहन प्रसाद शर्मा उम्र 34 साल निवासी लुधावली शिवपुरी सचिन पुत्र सोनू छारी उम्र 42 साल निवासी कटरामोहल्ला पुरानी शिवपुरी, मोहर सिहं उर्फ मौनू यादव पुत्र भगवान सिहं यादव उम्र 48 साल निवासी पीएस होटल के पीछे शिवपुरी को पकड़ा जिनके कब्जे से एक ताश की गडडी व 9200 रु. नगद जप्त हुये बाद आरोपीगण के विरुध्द अप.क्र. 653/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबध्द किया गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 829 विपिन भदौरिया, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, प्र.आर. 797 संतोष बैस, आर. 151 राहुल कुमार विशेष भूमिका रही।