थाना सुरवाया पुलिस द्वारा अप.क्र. 1/2023 मे तीन वर्ष से फरार चल रहे 5000 रूपये के ईनामी आरोपी बृजेश बोहरे को गोले का मन्दिर क्षेत्र ग्वालियर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा लगातार इनामी फरारी बदमाशों की गिरफ्तारी एवं लंबित अपराधों के निराकरण हेतु आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। 

इसी क्रम में थाना सुरवाया के अप.क्र. 1/2023 धारा 406, 409 भादवि में तीन वर्ष से फरार आरोपी बृजेश बोहरे पुत्र धनीराम बोहरे उम्र 48 साल निवासी ग्राम रिझौरा थाना चीनोर जिला ग्वालियर की गिरफ्तारी के काफी प्रयास किये गये थे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा आरोपी बृजेश बोहरे की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रू का ईनाम उदघोषित किया गया था। आरोपी बृजेश बोहरे को अथक प्रयासों के उपरान्त कल दिनांक 25.10.25 को गोला का मंदिर ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

सराहनीय कार्य उपरोक्त आरोपी की गिरफ्तारी में उनि अरविन्द छारी थाना प्रभारी सुरवाया, सउनि विवेक भट्ट, प्र.आर.409 हर्ष झा, प्र. आर. 402 कमलकिशोर कबीर, प्र.आर.चालक 884 राजेन्द्र यादव, आर. 1030 देशराज राठौर, आर. 876 संतोष कुमार की सराहनीय भूमिका रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)