शिवपुरी में कार्यकर्ताओं ने मिली भगत का आरोप लगाया ,कॉलेज में शराब मिलने पर 2 घंटे ABVP की नारेबाजी

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के कोलारस स्थित शासकीय माधवराव सिंधिया कॉलेज में शराब की बोतलें मिलने के विरोध किया गया। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के एंट्री गेट पर बैठकर किया। करीब दो घंटे तक उन्होंने नारेबाजी की। कॉलेज प्रबंधन पर मिलीभगत के आरोप लगाए।

प्राचार्य ने पहुंचकर कार्रवाई करने कहा तक कार्यकर्ता धरने से हटे।

दरअसल एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गुरुवार को कॉलेज परिसर में एक बैठक के दौरान शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री मिली थीं। इससे शिक्षा संस्थान की गरिमा धूमिल हो रही है। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की जर्जर इमारत और प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठाए।

भाग संयोजक कपिल गुर्जर ने कहा

" कॉलेज की स्थिति बेहद खराब है। जहां पढ़ाई होनी चाहिए, वहां शराबखोरी हो रही है, जो प्रशासन की गंभीर लापरवाही दर्शाता है। "
नगर मंत्री का कॉलेज पर मिलीभगत का आरोप

नगर मंत्री श्याम शर्मा ने आरोप लगाया कि गार्डों और सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी में ऐसी घटना होना कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत को दर्शाता है। विवाद बढ़ता देख प्रभारी प्राचार्य राजीव दुबे मौके पर पहुंचे और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और कॉलेज की दशा सुधारने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

इस दौरान कॉलेज परिसर में कार्यकर्ताओं, प्राध्यापकों और प्रशासन के बीच काफी गहमागहमी का माहौल रहा। आंदोलन में वैदिक खेमरिया, देव जोशी, अनुज भदौरिया, सूर्या रघुवंशी, सुमित करोसिया, शरणदीप गिल, अजय जाटव, आर्यमन जाट, जुबैर खान, महेंद्र जाटव, ध्रुव जाटव, आकाश बाथम सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)