सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में दिनांक 13.10.25 को फरियादी उम्र 30 साल निवासी छोटा लुहारपुर थाना देहात जिला शिवपुरी ने अपने नाबालिक भतीजे उम्र 17 साल निवासी वीर सावरकर कॉलोनी शिवपुरी को घर वालो से नाराज होकर चले जाने के संबंध मे रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना देहात पर अपराध क्र. 366/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
जानकारी के अनुसार,थाना प्रभारी देहात द्वारा तत्काल टीम तैयार कर अपहृत बालक की दस्तयाबी हेतु रवाना किया गया। मुखबिर तंत्र मजबूत कर अपह्रत वालक को शिवपुरी में आसपास तलास किया गया, मुखबिर की सूचना पर कल दिनाक 17.10.25 को शिवपुरी से दस्तयाब किया गया है।
सराहनीय भूमिका- निरी. जितेन्द्र सिंह मावई, उनि रविन्द्र कुशवाह, प्रआर. अजय शर्मा, प्रआर. देवेन्द्र सेन, प्रआर. सुनील जाट, आर. रविशंकर यादव, आर अरुण मेवाफरोस, आर देशराज गुर्जर, आर0 नाहर सिंह, आर. लाखन सिंह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।