इस दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि हम हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। कृषि और औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति के लिए भारतीय तकनीकी और प्रयोगों का उपयोग किया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और इस अभियान में शामिल करने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी वस्तुओं की उपयोग का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अली शेर खान, मंडल महामंत्री दीपक पटसारिया, जिला अल्पसंख्यक ग्रामीण अध्यक्ष रईस खान, हरस्वरूप श्रीवास्तव, प्रभाकर शर्मा, छत्रपाल राणा, सरफराज पटेल, मोजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया स्वदेशी का संकल्प
अक्टूबर 03, 2025
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी पिछोर भाजपा के आत्म-निर्भर भारत संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर बुधवार को मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह राणा, नगर परिषद अध्यक्ष राम जानकी राजेश पंडा उपस्थित रहे।
Tags