हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा पिछोर:खबर शिवपुरी पुलिस द्वारा बस स्टैंड पर बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन ने वाहन चालकों से कहा कि हेलमेट न पहनने की छोटी सी लापरवाही का नुकसान पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। इसलिए जिम्मेदार नागरिक होने के साथ परिवार के महत्व और दायित्व को समझते हुए हेलमेट अवश्य लगाएं। चैकिंग में कई बाइकों को रोककर उनके दस्तावेज व लायसेंस चैक किए गए। जिनके पास दस्तावेज नहीं थे उनसे जुर्माना वसूला गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)