सूचना मिलने पर सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे अपनी टीम के साथ सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पहुंचे। नेशनल पार्क प्रबंधन को भी सूचित किया गया, जिसके बाद चीते की ट्रैकिंग में लगी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगातार निगरानी शुरू कर दी।
पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा ने भी सुभाषपुरा में चीते की मौजूदगी की पुष्टि की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर इस संबंध में जानकारी साझा की।
लगभग चार घंटे बाद चीते ने अपना स्थान बदला। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि चीता एनएच-46 हाईवे पार करता है, तो उसके कूनो नेशनल पार्क की ओर लौटने की संभावना है। यदि वह हाईवे पार नहीं करता है, तो उसके बम्हारी के जंगलों से होते हुए माधव टाइगर रिजर्व में प्रवेश करने की संभावना है। ट्रैकिंग टीम फिलहाल उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।