शिवपुरी में विजयदशमी पर RSS का पथ संचलन निकलाः शताब्दी वर्ष पर गणवेशधारी स्वयंसेवकों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी में विजयादशमी पर्व के अवसर पर गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर शहर में पथ संचलन निकाला। इस दौरान संघ की दो टुकड़ियां आर्य समाज बस्ती और जल मंदिर बस्ती से रवाना हुईं।

आर्य समाज बस्ती का पथ संचलन कन्या विद्यालय सदर बाजार से प्रारंभ हुआ, जबकि जल मंदिर बस्ती का संचलन गांधी पार्क मैदान से शुरू हुआ। सुबह 7:30 बजे गणवेश धारी स्वयंसेवक पंक्तिबद्ध होकर निकले। दोनों टुकड़ियों ने विवेकानंद कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, जल मंदिर, न्यू ब्लॉक, सदर बाजार, गांधी चौक, कोर्ट रोड, टेकरी और धर्मशाला रोड से होते हुए करीब तीन-तीन किलोमीटर की दूरी तय की। अंत में दोनों संचलनों का समापन सदर बाजार स्कूल में हुआ।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक, मुख्य अतिथि कैलाश अग्रवाल, नगर सह संघ चालक और विभाग संघ चालक मौजूद रहे। पथ संचलन के दौरान शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)