पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में दिनांक 22.12.2025 को थाना फिजिकल पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि करौंदी संबेल कलारी के पीछे कुछ लोग हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं उपरोक्त सूचना पर से थाना प्रभारी निरीक्षक नम्रता भदौरिया द्वारा तुरंत संज्ञान में लेते हुये व त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये उक्त स्थान पर फोर्स रवाना किया और जुआ खेल रहे व्यक्तियों 1.आकाश पुत्र रामदयाल ओझा उम्र 22 साल नि. करौंदी शिवपुरी 2.आकाश पुत्र शिशुपाल रंजन उम्र 24 साल नि. शांतिनगर शिवपुरी 3.संदीप पुत्र कल्लू कुशवाह उम्र 22 साल नि. करौंदी शिवपुरी को घेरकर पकडा गया आरोपीगणो के कब्जे से एक 52 पत्तो की ताश गड्डी व नगदी 1400 रुपये जप्त किये गये बाद आरोपीगणों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत त्वरित कार्यवाही की ।
सराहनीय कार्य- निरी.नम्रता भदौरिया, प्रआर.505 श्याम शर्मा, आर.68 विजय मीणा, आर.721 नरेन्द्र राठौर, आर.226 जितेन्द्र धाकड।