थाना इन्दार द्वारा अपराध मे फरियादी के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचने बाले फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में दिनांक 19.10.2025 को फरियादी धर्मेन्द्रसिंह यादव पुत्र शिशुपाल सिंह यादव उम्र 37 साल निवासी ग्राम अम्हारा थाना इंदार ने घायल अवस्था में आरोपी जयपालसिंह यादव, शिवजीत यादव, अभिषेक यादव के विरूद्ध माँ बहन की अश्लील गालियाँ देने व मारपीट करने की रिपोर्ट लेख कराई थी।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 214/25 धारा 296,115(2),351(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मजरूब की मेडीकल रिपोर्ट मे चोट धारदार हथियार से पहुँचाई जाकर गम्भीर घटना घटित करने से प्रकरण मे धारा 118(2) बीएनएस ईजाफा की गई।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे घटित होने बाले गंभीर अपराधों मे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिये गये हैं ।

उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना इन्दार द्वारा आज दिनांक 10.12.25 को अपराध सदर के आरोपीगण 01.जयपालसिंह पुत्र बलभद्र यादव उम्र 47 साल ,02. शिवजीत यादव पुत्र जयपाल यादव उम्र 20 साल, 03.अभिषेक यादव पुत्र जयपाल यादव उम्र 21 साल निवासी गण ग्राम अम्हारा थाना इन्दार जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

इनकी रही भूमिका- थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया, प्रआर.जितेन्द्र सिंह, प्रआर.वहीद खां, प्रआर. हरीसिंह, प्रआर.रवि कन्नौजी, आर. नेपालसिंह भील, आर.बृजेश कुमार की आरोपियों की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका रही ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)