तात्कालिक भाषण में बेनी निबंध में पीयूष विजेता

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के सरस्वती विद्यापीठ स्कूल में मंगलवार को देवपुत्र बाल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें पांच प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता में सेवा भारती छात्रावास के पियूष जाटव प्रथम और दीपक आदिवासी द्वितीय रहे। तात्कालिक भाषण में बेनी माधव राठौर ने बाज़ी मारी। इसके अलावा चित्रकला, सुनो कहानी और सुनो कविता प्रतियोगिताओं में भी विजेताओं का चयन किया गया। 

चित्रकला में सत्यम खटीक प्रथम, हार्दिक शर्मा द्वितीय और हर्षिता रावत तृतीय रही। सुनो कहानी में प्रेक्षा श्रीवास्तव प्रथम और सुनो कविता में विकास धाकड़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। सेवा भारती छात्रावास में 70 जरूरतमंद आदिवासी और जाटव छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम में चार स्कूलों के लगभग 1,000 बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एसपी अमनसिंह राठौड़ और प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश माहेश्वरी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)