बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश, महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे:शिवपुरी के करेरा में दंपत्ति से चेन स्नेचिंग

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में सिल्लारपुर तिराहा के पास एक चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने चलती बाइक पर बैठी एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। करेरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार की है।

सलैया गांव निवासी विक्रम सिंह लोधी ने बताया कि वह अपनी पत्नी सरूपी बाई के साथ बाइक से करेरा आए थे। दंपत्ति सुनार को पैसे देने के लिए जा रहा था।

जैसे ही वे हाईवे से उतरकर सिल्लारपुर तिराहा के पास पहुंचे, एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके आगे निकले। कुछ दूरी पर रुकने के बाद, वे तेज रफ्तार से वापस लौटे और चलती बाइक पर बैठी सरूपी बाई का मंगलसूत्र झपटकर हाईवे की ओर भाग गए।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

घटना के बाद पीड़ित दंपत्ति ने करेरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विक्रम सिंह की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)