पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एंव सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड द्वारा टीम बनाकर अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश पतारसी की गयी । पुलिस टीम द्वारा बालिका के होने बाले संभव स्थानों पर जाकर लोगों से पूछताछ की गयी । पुलिस टीम के द्वारा अपहृता बालिका को दिनांक 16.12.25 को शिवपुरी से दस्तयाब किया गया जिसे उसके माता पिता को सुपुर्द किया गया अपनी लडकी को देखकर माता पिता के चेहरो पर मुस्कान लौटी ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालक की दस्तयावी की गई ।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, उनि० पूजा घुरैया, प्र.आर. योगेश सेंगर एसडीओपी कार्यालय शिवपुरी, आर० पदम मांझी एसडीओपी कार्यालय शिवपुरी, म0आर0 मोनिका राजपूत, आर0 676 कुलदीप चतुर्वेदी की विशेष भूमिका रही।