चार दिन बाद गौ सेवकों ने छुड़ाया, कार्रवाई की मांग:शिवपुरी में भूखा-प्यासा पेड़ से बंधा रहा बैल

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के छत्री क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने एक बैल को पेड़ से बांधकर छोड़ दिया था। यह बैल बीते चार से पांच दिनों से भूखा-प्यासा बंधा था।

स्थानीय लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की सूचना गौ सेवकों को दी। जानकारी मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा नगर पालिका की टीम के सहयोग से बैल को मुक्त कराया।

मुक्त कराए गए बैल को काऊ कैचर वाहन से लुधावली स्थित गोशाला भेजा गया। गोशाला में उसका उपचार किया गया और भोजन-पानी की व्यवस्था की गई है।

गौ सेवकों ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पशुओं के प्रति ऐसी क्रूरता स्वीकार्य नहीं है। मामले में अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)