अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि भोपाल में प्रदर्शन कर रहे ब्राह्मण संगठनों पर पानी की बौछार, लाठी चार्ज, व गिरफ्तारी लोकतांत्रिक प्रणाली की हत्या है।
हम संतोष वर्मा को को बर्खास्त होने तक एक एक ब्राह्मण को सड़कों पर आना ही होगा। महासचिव कैलाश नारायण मुद्गल ने कहा कि भोपाल की पुलिस ने ब्राह्मणों पर पानी की बौछार कर प्रस्तावित किया है इस ठंड भरी मौसम में हम विप्र समाज के हृदयों से अग्नि की ज्वाला बनाकर अन्याय और विध्वंस को जलाके राख कर देंगे।
भा ज पा के सत्ताधीशों आप दुर्भाग्य की ओर बढ़ रहे है आपका भी शीघ्र पतन होगा। जिला उपाध्यक्ष पंडित हरगोविंद शर्मा ने कहा कि यह सत्ता की तानाशाही है जो सरकार खुद को,"राम राज् ," कहते हैं वो सवर्ण पर अत्याचार कर रही है। इस मौके पर पंडित विनोद कुमार शास्त्री, पंडित जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा पंडित कुंज बिहारी पाराशर, कैलाश नारायण भार्गव, महेंद्र शर्मा रामसेवक गॉड, राजेंद्र पाठक आदि ने पुष्माला पहने का स्वागत।