सागर शर्मा शिवपुरी:खबर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 13 दिसंबर 2025 जिले के किसानों द्वारा जैविक व प्राकृतिक खेती से उत्पादित पैदावर (जैसे- सब्जियां, फल, जैविक दालें, चावल आदि) की सुलभ विक्रय के लिए सप्ताह में एक दिन प्रति रविवार इन उत्पादों के विक्रय हेतु साप्ताहिक जैविक हाट बाजार जिले की पुरानी अनाज मंडी शिवपुरी में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के पास लगाया जाएगा।
जिसका शुभारंभ 14 दिसम्बर को प्रात 9.30 बजे किया जाकर प्रति रविवार साप्ताहिक जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार लगाया जायेगा।साप्ताहिक जैविक हाट बाजार में जैविक व प्राकृतिक खेती से उत्पादित पैदावर जैसे- सब्जियां, फल, जैविक दालें, चावल आदि के क्रय हेतु आप शुभांरभ 14 दिसम्बर को कार्यक्रम में समस्त स्टॉफ के साथ सहभागिता करना सुनिश्चित करे।