थाना बामौरकलां द्वारा अवैध शराब का परिवहन करते हुये आरोपी अनिल लोधी से देशी शराब कुल 45 लीटर एवं एक मोटर साईकल कुल मश्रुका कीमती करीबन 62375 रुपये का जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा जी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में थाना बामौरकलां पुलिस को आज दिनांक 31.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति देशी शराब की पेटियां होंडा साईन कंपनी की मोटरसाईकिल से लेकर खिसलौनी तरफ से ग्राम पिपरा तरफ आ रहा है

उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पुलिस टीम को रवाना किया गया । मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान नाले के पास ग्राम ढंगा में एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से आ रहा था जिसे पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं मोटरसाईकिल पर रखी प्लास्टिक की बोरी को खोलकर देखा तो उसमें रसभरी देशी शराब की पांच पेटियां रखी होना पाई गई ,

प्रत्येक पेटी को खोलकर चैक किया तो प्रत्येक पेटी में 45 पैकेट 200 एम.एल रसभरी देशी शराब होना पाया गया, पांच पेटियो में कुल 225 पैकेट ,कुल मात्रा 45 लीटर कीमती 12375 रुपये की होना पायी गई ।

कुल 225 पैकेट, कुल मात्रा 45 लीटर कीमती 12375 रुपये एवं मोटरसाईकिल क्रमांक MP33MR6018 कीमती 50000 रुपये,कुल माल मसरुका जप्ती करीबन 62375 को मौके पर ही जप्त किया गया।

उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अनिल पुत्र संतोष लोधी उम्र 35 साल निवासी ग्राम पिपरा थाना बामौरकलां जिला शिवपुरी म.प्र का होना बताया वापसी पर थाना बामौरकलां में अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बामौरकलां संजय लोधी , सउनि संदीप कुमार कुजूर, आर. 764 आकाश सिंह , 958 अनिल जादौन,आर. 606 सत्यम बैरागी,आर0 94 पंकज साहू की विशेष भूमिका रही । सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)