वेतन में लगातार हो रही कटौती से नाराज
कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन महीनों से उनके मूल वेतन में लगातार कटौती की जा रही थी। इस संबंध में उन्होंने कई बार टोल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिला।
20 जनवरी को जब दिसंबर माह का वेतन उनके खातों में आया, तो उसमें भी कटौती पाई गई। इससे कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने एकजुट होकर काम रोकने का फैसला किया।
सड़क के दोनों और जाम की स्थिति बनी
करीब 25 से 30 नाराज कर्मचारियों ने टोल का काम बंद कर दिया और हाइवे पर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके परिणामस्वरूप टोल वसूली ठप हो गई और सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए टोल प्रबंधन ने कर्मचारियों से बातचीत की। प्रबंधन ने एक दिन के भीतर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के लगभग आधे घंटे बाद कर्मचारी काम पर लौट आए, जिसके बाद टोल प्लाजा पर यातायात सामान्य हो सका।