इन्हें दिए गए पुरस्कार
परेड प्रदर्शन में सशस्त्र बल श्रेणी के तहत आईटीबीपी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 18वीं वाहिनी एसएएफ दूसरे और मध्यप्रदेश पुलिस (पुरुष) तीसरे स्थान पर रही। निशस्त्र बल सीनियर वर्ग में वन विभाग को प्रथम स्थान मिला, जबकि एनसीसी बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी दूसरे और एनसीसी बालक स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी तीसरे स्थान पर रहे। निशस्त्र बल जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक ने पहला, स्काउट ने दूसरा और गाइड ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इन स्कूल के बच्चों को पुरस्कार मिले
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर शिवपुरी की टीम को पहला पुरस्कार मिला। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को दूसरा और किड्स गार्डन स्कूल व शिवपुरी पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार दिया गया। वहीं चलित झांकियों में नगर पालिका शिवपुरी की झांकी प्रथम रही। महिला एवं बाल विकास विभाग और जल संसाधन विभाग को दूसरा तथा कृषि विभाग शिवपुरी को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया।
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी विजेता विभागों, संस्थानों और प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया और गणतंत्र दिवस समारोह का सफल समापन हुआ।