पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी थाना सतनवाडा उनि. सुनील सिंह राजपूत के द्वारा आरोपी विशाल आदिवासी पुत्र रामजीलाल आदिवासी आयु 19 साल निवासी ग्राम हाथीगढा थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी को आज दिनांक 19.01.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
सराहनीय योगदान- उक्त सराहनी कार्य में थाना प्रभारी थाना थाना सतनवाडा उनि. सुनील सिंह राजपूत सउनि बृजेन्द्र कुमार पाठक, प्र.आर.695 निरंजन सिंह गुर्जर, आर.चा. 27 सोनू गुर्जर, आर. 1164 शिवराज धाकड़, आर. 1138 राहुल बघेल, महिला आर. 964 रिचा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।