पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना सीहोर द्वारा वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 17.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर सें ग्राम ग्वालिया से प्रकरण क्रमांक 499/2019 में 07 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी दंगल पुत्र स्व० फोसू जाटव उम्र 55 साल निवासी ग्राम ग्वालिया थाना सीहोर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा पेश किया।
सराहनीय भूमिका - उनि जूली तोमर थाना प्रभारी सीहोर, प्रआर बेताल सिह गुर्जर, आर. देवेन्द्र परिहार, आर. धर्मेन्द्र शर्मा, आर. विनोद कुमार, आर. हुकुम सिंह की मुख्य सराहनीय भूमिका रही।