थाना सुरवाया पुलिस द्वारा धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में अवैध शराब के साथ जप्त की गयी थार कार के फरार आरोपी चालक अंकित कुशवाह को सिरसोद चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं

जिसके तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपराधों मे फरार अरोपियों एवं वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही कर अधिक से अधिक प्रकरणों मे गिरफ्तरी करने के निर्देश दिये गये हैं ।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीब मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरवाया व उनकी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर से दिनांक 25.02.26 को थाना सुरवाया के अपराध क्रमांक 8/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में मौके से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

आरोपी चालक अंकित पुत्र राकेश कुशवाह उम्र 23 साल निवासी भाण्डेर रोड पावर हाउस के सामने दतिया का प्रकरण में जप्तशुदा महिन्द्रा थार गाडी मे अवैध शराब भर कर कहीं ले जा रहा था जो पुलिस की सूचना मिलने पर गाड़ी को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया था जिसे पुलिस द्वारा आज सिरसोद चौराहा से गिरफ्तार किया गया है।

सहाहनीय भूमिका - उनि अरविन्द छारी थाना प्रभारी थाना सुरवाया, प्रआर. 409 हर्ष झा, प्र.आर.850 मनीष सेन, आर. 1030 देशराज राठौर, आर0 51 जसपाल संधू थाना सुरवाया की मुख्य भूमिका रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)