सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन अवैध शराब, अपराध नियंत्रण एवं नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने के निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना फिजीकल द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे दो आरोपियों को पकड़ कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना फिजीकल पर दिनांक 27.2.26 को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि गोरखनाथ मदिर केपास सावर्जनिक स्थान पर कुछ लोग 52 पत्तो की ताश गड्डी से जुआ खेल रहे है
सूचना पर से गोरखनाथ मदिर के पास से से आऱोपीगणो 1.दीपक कुशवाह पिता रामबाबू कुशवाह उम्र 28 साल निवासी कमलागंज शिवपुरी 2.अशोक कुशवाह पिता देवीलाल कुशवाह उम्र 45 साल नि. भारतीय विधायल के पास शिवपुरी को हार जीत का दाब लगाकर जुआ खेलतेपकडा जिनके कब्जे से एक 52 पत्तो की ताश गड्डी नगदी 560 रुपये जप्त किये गये वापसी पर अपराध पजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।
सराहनीय कार्य- निरी.नम्रता भदौरिया, प्रआऱ 299 अमित कुमार, आऱ 265 देवेन्द्र रावत, आऱ 721 नरेन्द्र राठोर ।