थाना बम्हारी पुलिस द्वारा प्रकरण क्र. 83/14 एसएसटी में 03 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी पहलवान उर्फ बृजमोहन गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा सम्पूर्ण जिले में स्थाई, गिरफ्तारी, वारंटियो की तामीली हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं सीएसपी श्री संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में माननीय न्यायालय जिला शिवपुरी के के प्रकरण क्र. 83/14 एसएसटी में जारी स्थाई वारंट में 2023 से फरार चल रहा स्थाई वारंटी पहलवान उर्फ बृजमोहन पुत्र पंचम सिंह गुर्जर उम्र 30 साल नि.ग्राम विचपई थाना जौरा जिला मुरैना को मुखबिर की सूचना पर से बताये गये स्थान पर पहुंचकर पतारसी कर गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी उनि.बीआर. पुरोहित, आर.766 धर्मेन्द्र सिंह, आर.1115 आशीष पाराशर, आर.677 दशरथ सिंह , एवं आर.चा.707 अमन सिंह सिकरवार।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)