पुलिसकर्मी पर एफआईआर की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन-मामला रन्नाैद में चालान काटने के दौरान हुए विवाद

Nikk Pandit
0
       फोटो-ज्ञापन देने एसपी आफिस पहुंचे लोग

शिवपुरी:रन्नौद थानांतर्गत 31 जनवरी 2026 को चालान काटने को लेकर पुलिसकर्मियों और वाहन चालक के बीच हुए विवाद के मामले में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप पर आरोपित पुलिसकर्मियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।ज्ञापन में उल्लेख है कि घटना वाले दिन मनोज जाटव निवासी ग्राम डंगीसरा जिला गुना के ईको वाहन को पुलिस ने रोका और चालान काटने की बात कही। 

जब संबंधित ने चालान काटने का कारण पूछा तो चार पुलिसकर्मियों नेसर्विस पिस्टल के बट एवं डंडो से नीलेश जाटव के सिर में मारी और मनोज की पत्नि प्रियंका जाटव सास रामप्यारी जाटव, जीतू जाटव को पुलिसकर्मी घसीटते हुये कमरे में ले गए और उनकी मारपीट की।

इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करते हुये उल्टे ही मनोज जाटव, नीलेश जाटव, कालीचरण जाटव, जीतू जाटव खिलाफ नितांत झूठी एफआईआर दर्ज की गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर, पीड़ितों पर की गई एफआईअार को निरस्त करते हुए पुलिसकर्मी अवधेश शर्मा, जसरथ सिंह राजपूत, सिद्धनाथ एवं तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)