गर्भ में पल रहे शिशु की भी जान नहीं बची, जांच शुरू:सुरवाया की प्रसूता की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के सुरवाया गांव से लाई गई एक प्रसूता की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई। इस घटना में महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की भी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

जानकारी के अनुसार, सुरवाया गांव निवासी 20 वर्षीय लली आदिवासी (पत्नी आकाश आदिवासी) को शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उन्हें सुरवाया के शासकीय अस्पताल ले गए, जहां आशा कार्यकर्ता भी मौजूद थीं।

प्राथमिक उपचार के बाद महिला को लगभग दो घंटे तक अस्पताल में रखा गया। हालांकि, स्थिति बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से रात करीब 8 बजे प्रसूता को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसूता की मृत्यु हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गर्भ में पल रहे शिशु की भी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)