शिवपुरी में सैकड़ों श्रद्धालु नांचते हुए शामिल हुए; भजन, कीर्तन और जयकारे लगाए:पालकी में बैठाकर निकाली खाटू श्याम की यात्रा

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी शहर में शनिवार को खाटू श्याम की पहली पालकी यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बन गया। गुना बायपास स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि शहर में बाबा की शोभायात्राएं पहले भी निकल चुकी हैं, लेकिन पालकी यात्रा का आयोजन पहली बार हुआ है।

पालकी यात्रा का शुभारंभ मां राजेश्वरी मंदिर से हुआ। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बाबा को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाबा का स्वागत किया गया।

यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुना बायपास स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में महाआरती और उसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)