शिवपुरी में किनारे पर रखे मिले कपड़े, पानी में उतराता मिला शव:नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के करेरा अनुविभाग अंतर्गत अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम नारही में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नहाने गए एक 34 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नारही निवासी नारायण पाल (पुत्र विजयराम पाल) के रूप में हुई है और फिलहाल पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, नारायण पाल मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर से नहाने के लिए तालाब की ओर निकले थे। बताया गया है कि नारायण ने तालाब के किनारे अपने कपड़े उतारे और पानी में प्रवेश किया, लेकिन वह काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आए। बाद में उनका शव तालाब के पानी में उतराता हुआ मिला।

परिजनों ने दी पुलिस को सूचना, करवाया पंचनामा युवक का शव पानी में दिखने के बाद परिजनों ने तत्काल अमोला थाने को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही अमोला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और मौके पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

मर्ग कायम, पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण अमोला थाना पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)