अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप के आरोप में था बंद;पोहरी जेल से दीवार फांदकर भागा दुष्कर्म का आरोपी

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित पोहरी जेल से शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में बंद एक कलयुगी पिता (बादाम सिंह) जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में भारी हड़कंप मच गया है और पुलिस ने फरार कैदी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

जेल की दीवार फांदकर चकमा देने में रहा सफल

शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे आरोपी बादाम सिंह जेल सुरक्षा में सेंध लगाते हुए दीवार फांदकर भाग निकला।

कैदी के गायब होने का पता चलते ही जेल प्रबंधन के होश उड़ गए और तुरंत पोहरी थाने में इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी है।
    पोहरी जेल से दीवार फांदकर आरोपी फरार हुआ।

20 फरवरी को दर्ज हुआ था पॉक्सो एक्ट का मामला

आरोपी पिता के खिलाफ 20 फरवरी को पोहरी थाना क्षेत्र में ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया था।

पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बादाम सिंह पर दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

दादी को धक्का देकर बेटी को ले गया था कमरे में

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि 20 फरवरी की रात वह अपनी दादी के साथ सो रही थी, तभी आरोपी पिता उसे जबरन कमरे में ले गया।

जब दादी ने उसे बचाने की कोशिश की और विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया और अन्य परिजनों के पहुंचने से पहले ही वारदात को अंजाम दे दिया।

बच्ची ने यह भी खुलासा किया था कि आरोपी पिता पहले भी उसके साथ इस तरह का घिनौना कृत्य कर चुका था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)