शिवपुरी में पत्नी-बेटा गंभीर; गुना तरफ से आए वाहन ने मारी टक्कर:सड़क हादसे में तहसील से लौट रहे पिता की मौत

Nikk Pandit
0
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम बिजरोनी निवासी 45 वर्षीय इमरत जाटव अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी गुना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मृतक की पत्नी और नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हैं।

इमरत जाटव अपनी पत्नी कृष्णा जाटव और 16 साल के बेटे रूपेश के साथ बदरवास से तहसील का काम निपटाकर वापस अपने गांव बिजरोनी जा रहे थे। इसी दौरान बायपास पर सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इमरत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों की हालत गंभीर, वाहन चालक फरार

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मां-बेटे को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर बदरवास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)