पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन मे थाना फिजीकल द्वारा आगामी त्योहार, होली, गुडी, पडवा, चेती चांद. ईद उल फितर, नवरात्री एवं स्कूलों की परीक्षा को दृष्ठिगत रखते हुये क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये दिनांक 26.02.2026 को थाना फिजीकल क्षेत्र के होटल सोनचिरैया, होटल सुखसागर, टूरिस्ट विलेज, दालचीनी होटल, जायका होटल, जय माँ होटल मे जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गयी एवं आने-जाने बाले लोगों का रिकॉर्ड सुरक्षित करते हुये सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी हेतु सभी हॉटल संचालकों को बताया गया ।
इसी के साथ फिजीकल थाना क्षेत्र के मेरिज गार्डनों बालाजी गार्डन, पारस गार्डन, संस्कार गार्डन के संचालको एवं डीजे संचालको को स्कूली परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुये डीजे नियत डेसीमल मे बजाने तथा रात्री 10.00 बजे के बाद डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रखने की समझाईस दी गई व लापरवाही बरतने पर डीजे संचालकों के विरुध कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये है