यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी सुगर सिंह लोधी, उसके भाई नरेंद्र लोधी और फेरन लोधी ने देवेंद्र सेन के घर पहुंचकर विवाद किया। आरोप है कि इसी दौरान सुगर सिंह ने अपनी लाइसेंसी रायफल से फायर किया, जिसकी एक गोली रानी सेन के पेट में जा लगी।
गोली लगने से घायल रानी सेन की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई।
शिवपुरी से ग्वालियर किया गया था रेफर
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रानी सेन को पहले शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान शनिवार शाम उनकी मौत हो गई।
अंशुल गुप्ता, अमोला थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। महिला की मृत्यु के बाद प्रकरण में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।