शिवपुरी में मौसम की मार: ओलों से 20-22% फसल खराब, मुआवजे की तैयारी शुरू

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में शुक्रवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कई गांवों में गेहूं और प्याज की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक आकलन में 20 से 22 प्रतिशत तक फसल क्षति सामने आई है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर सहित नोहरीकला, सिंहनिवास, दरौंनी, बामौरकला, रामखेड़ी, बिलारा, जसराजपुर और ठर्रा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इस दौरान खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल बर्बाद हो गई, वहीं प्याज की फसल को भी बड़ा नुकसान हुआ।

प्रशासन और कृषि विभाग की टीमें शनिवार से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे कार्य में जुट गई हैं। कृषि विभाग के उप संचालक पान सिंह करौरिया के अनुसार शुरुआती रिपोर्ट में 20 से 22 प्रतिशत नुकसान सामने आया है और दो दिनों के भीतर पूरी सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक सिरसोद में करीब 200 हेक्टेयर, टोंका में 100 हेक्टेयर, भावखेड़ी में 500 हेक्टेयर, ठर्रा में 200 हेक्टेयर और सिंहनिवास में लगभग 400 हेक्टेयर गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। इसके अलावा जसराजपुर, रामखेड़ी, नोहरीकला और चंदनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी नुकसान दर्ज किया गया है।

कृषि विभाग के अनुसार गेहूं के साथ अन्य रबी फसलों में भी 20 से 22 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका है। सर्वे पूरा होने के बाद प्रभावित किसानों को राहत और मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

👉 फिलहाल किसान राहत की उम्मीद में हैं, लेकिन नुकसान ने चिंता बढ़ा दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)